*557 नए टावरों से पहाड़ के सैकड़ों गांवों में बजी मोबाइल रिंग!*
*प्रदेश के लगभग सभी गांवों में 4जी, एक तिहाई में 5जी नेटवर्क स्थापित!*
देहरादून 23 मार्च। उत्तराखंड में डिजिटल भारत निधि ने 557 नए टावरों से पहाड़ और दुर्गम क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट द्वारा संसद में पूछे सवाल के ज़बाब में केंद्र सरकार ने बताया कि लगभग शत प्रतिशत गांव 4जी कनेक्टिविटी से जुड़ने के साथ लगभग एक तिहाई गांव में 5जी नेटवर्क स्थापित हो गया है।
राज्यसभा के पटल पर श्री भट्ट द्वारा राज्य में संचार, विशेषकर मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में यह जानकारी सामने आई है।
जिसमें संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि सरकार ने डिजिटल भारत निधि के माध्यम से पहाड़ी और सीमावर्ती गांवों सहित सेवा से वंचित गांवों में 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मोबाइल परियोजनाओं को अनुमोदित किया है। इस वर्ष 28 फरवरी तक, इन परियोजनाओं के माध्यम से 557 टावरों को चालू करके उत्तराखंड के 1,231 गांवों में 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान की गई है। वहीं राज्य के 16,456 गांवों में से 16,305 गांवों में 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हैं। इसी तरह प्रदेश के लगभग एक तिहाई गांवों, 4,729 गांवों में 5जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इसी ज़बाब में उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए भारतनेट परियोजना को प्रदेश में भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया है। इस वर्ग 28 फरवरी तक, देश में उत्तराखंड की 1,993 ग्राम पंचायतों सहित देश की 2,14,921 ग्राम पंचायतों को सेवा प्रदान करने के लिए तैयार कर दिया गया है। इसके अलावा, सरकार ने लगभग 2.64 लाख ग्राम पंचायतों को रिंग आधारित कनेक्टिविटी और बिना ग्राम पंचायत वाले 3.8 लाख गांवों को मांग के आधार पर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए संशोधित भारत नेट कार्यक्रम को अनुमोदित किया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





