Big breaking :-ड्रोन दीदी बनेंगी वंचित वर्ग की 52 बालिकाएं, निशुल्क दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ड्रोन दीदी बनेंगी वंचित वर्ग की 52 बालिकाएं, निशुल्क दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

ड्रोन दीदी बनेंगी वंचित वर्ग की 52 बालिकाएं, निशुल्क दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर को संवार सके।

प्रदेश के दूरदराज के इलाकों से आने वाली 52 बालिकाएं ड्रोन दीदी बनने जा रही हैं। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं का युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में इन्हें ड्रोन संचालित करने, उसे असेंबल, डीअसेंबल करने और रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का निरीक्षण किया।

मंत्री आर्या ने बताया कि इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर को संवार सके। शिविर में कुल 52 इंटर पास लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। इनका प्रशिक्षण 12 फरवरी को पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आवासीय शिविर है और इसमें रहने और भोजन के लिए बालिकाओं से कोई शुल्क नहीं लिया गया है।

पांच लड़कियों को फ्री ड्रोन गिफ्ट होगा
मंत्री आर्या ने बताया कि शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच लड़कियों को ड्रोन फ्री में गिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने शिविर में हिस्सा ले रही लड़कियों को किट वितरण भी किया। इस दौरान विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top