Big breaking :-प्रदेश में एएनएम के 471 पद है खाली, चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश में एएनएम के 471 पद है खाली, चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार

 

प्रदेश में एएनएम के 471 पद है खाली, चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2,298 पदों स्वीकृत है। इसमें 1,827 एएनएम कार्यरत है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 391 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में एएनएम के 471 पद खाली हैं, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग को खाली पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सितंबर माह में 391 पदों पर अभ्यर्थियों के सत्यापन की तिथि तय की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2,298 पदों स्वीकृत है। इसमें 1,827 एएनएम कार्यरत है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 391 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है

बोर्ड से अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी करने बाद चयनित अभ्यर्थियों को खाली पदों पर तैनाती दी जाएगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया, एएनएम पदों पर 18 सितंबर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची विभाग को सौंपी जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top