Big breaking :- यहाँ ड्यूटी से गायब मिले 3 शिक्षक , हुई यह कार्रवाई - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :- यहाँ ड्यूटी से गायब मिले 3 शिक्षक , हुई यह कार्रवाई

उत्तराखंड के विकास नगर त्यूनी के विकासखंड चकराता में तैनात 3 शिक्षक रजिस्टर में हाजिरी लगाकर स्कूल से अनुपस्थित मिले, जिस पर बीईओ चकराता ने आपत्ति जताते हुए एक शिक्षक का जनवरी का वेतन रोकने तथा 2 शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

चकराता की वीडियो पूजा नेगी दानू में शुक्रवार को करीब 13 विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा के हेड विजय कुमार, जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र बड़ौनी और प्राथमिक स्कूल भेवना के शिक्षक मुकेश कुमार ने खुद को ऑन ड्यूटी दर्शाया हुआ था और स्कूल से गायब थे। बीईओ ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाचार्य उनके तीसरे निरीक्षण में भी अनुपस्थित मिले, लिहाजा उनका जनवरी महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है जबकि अन्य शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top