Big breaking :-HIGH COURT में 27 और 28 को अवकाश घोषित, इन दो अवकाशों के बदले HC इस दिन खुला रहेगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-HIGH COURT में 27 और 28 को अवकाश घोषित, इन दो अवकाशों के बदले HC इस दिन खुला रहेगा

हाईकोर्ट में 27 और 28 को अवकाश घोषित, इन दो अवकाशों के बदले HC इस दिन खुला रहेगा

हाईकोर्ट में 27 और 28 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। इन दो अवकाशों के बदले हाईकोर्ट 24 अगस्त व 21 सितंबर (दोनों शनिवार) को खुला रहेगा। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश के क्रम में रजिस्ट्रार जनरल की ओर से बुधवार को इस आशय का नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

 

पर्वतीय क्षेत्र में 26 मार्च को होली है और 26 मार्च को होली मनाने के बाद दूर दराज क्षेत्रों से अधिवक्ताओं और अन्य का 27 मार्च को कोर्ट पहुंचना मुश्किल हो रहा था। इस कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश से मिला था। उन्हें इस संबंध में अवगत कराया था। इसके बाद बुधवार को ये आदेश हुए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top