Big breaking :-उत्तराखंड में नए साल पर चौबीस घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में नए साल पर चौबीस घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे

 

उत्तराखंड में नए साल पर चौबीस घंटे खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे
देहरादून– नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड आ रहे सैलानियों की सुविधा के लिए सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को चौबीसों घंटे खुला रखने को कहा है। श्रम सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम के अनुसार, राज्यभर में उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि

खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इन सभी प्रतिष्ठानों में दिन एवं रात्रि दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन काम करने की भी

अनुमति है। सुंदरम ने बताया कि वर्तमान में नववर्ष-2024 के आगमन-अवसर पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से पर्यटकों की सुविधा के सभी रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि के मालिकों से अपील की गई कि वे नियमानुसार अपने-अपने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि में खोलें

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top