Big breaking :-आदि कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई, दो की हुई मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आदि कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई, दो की हुई मौत

हल्द्वानी: रानीबाग के अमृतपुर से आदि कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है।

 

 

थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से बिशन दत्त पांडे (70) निवास मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

वहीं चालक धीरज (25) घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top