Big breaking :-23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

 

23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

निकाय चुनाव के दिन 23 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top