Big breaking :-उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार

केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना पुलिस ने उत्तरकाशी जिले से देहरादून आ रही निजी बस से करीब ढाई किलोग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि वह लंबे समय से बस से चरस तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया

पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

चालक ने अपना नाम विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी नसीम और परिचालक ने अपना नाम देहरादून के भंडारी बाग निवासी तालिब बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top