Big breaking :-अब तक हुए 15.33 लाख पंजीकरण, यूपी-गुजरात के तीर्थयात्री बेताब…युवाओं में भी दिखा क्रेज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अब तक हुए 15.33 लाख पंजीकरण, यूपी-गुजरात के तीर्थयात्री बेताब…युवाओं में भी दिखा क्रेज

अब तक हुए 15.33 लाख पंजीकरण, यूपी-गुजरात के तीर्थयात्री बेताब…युवाओं में भी दिखा क्रेज

30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज होगा। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से संचालित होगी।

चारधाम यात्रा में आने के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश व गुजरात के तीर्थयात्री बेताब हैं। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण में महाराष्ट्र पहले स्थान पर हैं। यहां से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि दूसरे स्थान उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है। 20 मार्च से 9 अप्रैल तक यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 15.33 लाख पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा में आने के लिए पूरे देश में खासा उत्साह है। पंजीकरण के आंकड़े इसकी तसदीक कर रहे हैं। यात्रा के लिए महाराष्ट्र से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 1.84 लाख, आंध्र प्रदेश से 1.67 लाख, गुजरात से 1.40 लाख, मध्य प्रदेश से 1.44 लाख, राजस्थान से एक लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा असम, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडू, ओडिसा समेत अन्य राज्यों से यात्रियों ने चारधाम आने के लिए पंजीकरण कराया है।

युवाओं में दिखा चारधाम यात्रा क्रेज
चारधाम यात्रा का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। यात्रा पंजीकरण के आंकड़ों में देखे तो बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में चारधाम दर्शन करने के लिए उत्साह है। 11 से 15 आयु वर्ग के 43249, 16 से 20 आयु वर्ग में 62566, 21 से 25 आयु वर्ग में 105090 ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 26 से 30 आयु वर्ग में 1,19,537, 31 से 35 आयु वर्ग में 1.19 लाख, 36 से 40 आयु वर्ग में 1.32 लाख युवा चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। 51 से 55 आयु वर्ग में 1.46 लाख, 56 से 60 आयु वर्ग में 1.40 लाख, 61 से 55 आयु वर्ग में एक लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ- 5,19,894
बदरीनाथ- 4,58,252
गंगोत्री- 2,75,047
यमुनोत्री- 2,59,145
हेमकुंड साहिब- 21,547

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top