Big breaking :-दून की 13 वर्षीय अदिति को मिलेगी संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृति, उत्तराखंड से बनी पहली छात्रा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून की 13 वर्षीय अदिति को मिलेगी संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृति, उत्तराखंड से बनी पहली छात्रा

 

दून की 13 वर्षीय अदिति को मिलेगी संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृति, उत्तराखंड से बनी पहली छात्रा

दून निवासी 13 वर्षीय अदिति हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन) में उत्तराखंड राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं।

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त करते हुए अदिति वर्मा का सीसीआरटी, जूनियर वर्ग, सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की छात्रवृति के लिए चयन हुआ है।

दून निवासी 13 वर्षीय अदिति हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन) में उत्तराखंड राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं। नवंबर 2023 में सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली में आयोजित कठिन स्वर परीक्षा में कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसका परिणाम केंद्र की ओर से जारी किया गया।

अदिति बंजारावाला स्थित एक निजी विद्यालय की छात्रा हैं। अदिति ने छह वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। अदिति ने कई मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहा है। आकाशवाणी के कार्यक्रमों में प्रस्तुतियों संग आकाशवाणी के लिए आयोजित जी-20 के कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दी है।

रीच संस्था की ओर से देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक महोत्सव विरासत में भी अदिति ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी थी। शास्त्रीय संगीत के साथ ही अदिति भजन गायन और गजल गायन भी करती हैं। वर्तमान में अदिति वर्मा भातखंडे संगीत महाविद्यालय, देहरादून की संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top