Big breaking :-महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सलवादी मारे गए - News Height
National news

Big breaking :-महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले में  पुलिस के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सलवादी मारे गए

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरोली जिले में  पुलिस के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सलवादी मारे गए। मारे गए माओवादी नक्सलियों के पास से कई स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार गढ़चिरौली में छत्तीसगढ़ सीमा के निकट आज सुबह करीब 10 बजे एक अभियान शुरू किया गया, जिसमें उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सात सी-60 दलों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया, क्योंकि गांव के पास 12-15 नक्सलियों के डेरा डाले होने की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिली थी।

छह घंटे से ज्यादा चली फायरिंग

दोपहर में भारी गोलीबारी शुरू हुई और देर शाम तक रुक-रुक कर 6 घंटे से ज़्यादा समय तक जारी रही। इलाके की तलाशी में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। अब तक तीन एके 47, दो इंसास, एक कार्बाइन, एक एसएलआर समेत सात स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं।

इलाके की तलाश जारी

मरने वाले माओवादियों में टिपागड़ दलम के इंचार्ज डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ ​​विशाल अत्राम की पहचान की गई है। माओवादियों की पहचान और इलाके की तलाशी जारी है। मुठभेड़ में सी60 के एक पीएसआई और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें निकाल लिया गया है और इलाज के लिए नागपुर भेज दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top