Big breaking :-100 साल पुराने मकान और दुकान में लगी आग, सेना और पुलिस ने आग पर पाया काबू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-100 साल पुराने मकान और दुकान में लगी आग, सेना और पुलिस ने आग पर पाया काबू

100 साल पुराने मकान और दुकान में लगी आग, सेना और पुलिस ने आग पर पाया काबू

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।

 

 

 

शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरीश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।

 

 

हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top