Big breaking :-चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला न्योता - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला न्योता

 

चमोली के वाइब्रेंट विलेज की 10 महिलाएं दिल्ली में परेड में होंगी शामिल, पीएमओ से मिला न्योता

सभी महिलाएं सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी हैं। गत वर्ष भी वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को दिल्ली गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता पीएमओ से भेजा गया था।

चमोली जिले के वाइब्रेंट विलेज में स्वरोजगार से जुड़ी 10 महिलाएं दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। ये महिलाएं आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों के साथ 23 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हाेंगी।

ज्योतिर्मठ के खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी ने बताया कि माणा गांव की दमयंती देवी, गमशाली की ललिता देवी, कैलाशपुर की मंजू, बांपा गांव की मंजू देवी, हनुमानचट्टी की नंदी देवी व विनीता देवी, फरकिया की कमला देवी, झेलम की मनीषा देवी व पार्वती देवी और नीती गमशाली की रुकमणि देवी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी।

 

सभी महिलाएं सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार से जुड़ी हैं। गत वर्ष भी वाइब्रेंट विलेज के ग्राम प्रधानों को दिल्ली गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता पीएमओ से भेजा गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top