Big breaking :-चार स्पा सेंटरों के संचालकों से वसूले 10-10 हजार जुर्माना - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चार स्पा सेंटरों के संचालकों से वसूले 10-10 हजार जुर्माना

चार स्पा सेंटरों के संचालकों से वसूले 10-10 हजार जुर्माना

 

कोतवाली पुलिस ने अनियमितता मिलने पर चार स्पा सेंटरों के संचालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोबारा ऐसी लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कोतवाली पुलिस को क्षेत्र के स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि शनिवार को जांच अभियान चलाया गया।

 

 

इस दौरान चार स्पा सेंटर में ग्राहकों का नाम पता रजिस्ट्रर में न लिखने, गलियारों में सीसीटीवी कैमरा न लगे होने, महिला और पुरुषों के अलग-अलग द्वार न पाए जाने, प्रशिक्षित थेरेपिस्ट न होने और मसाज करवाने वालों के सत्यापन न करने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इनमें मुख्य मार्ग स्थित 20-20 स्पा, रिलेक्स स्पा सेंटर, बाबूगढ़ स्थित हॉलीवुड स्पा और वेदांश चौक के पास स्थित शाइन स्पा एंड सैलून शामिल थे। बताया कि सभी के संचालकों को सुधार के निर्देश देते हुए 10-10 रुपये के चालान किए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top