Big breaking :-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटके 02 श्रद्धालुओं को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने पहुँचाया सुरक्षित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटके 02 श्रद्धालुओं को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने पहुँचाया सुरक्षित

*श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रास्ता भटके 02 श्रद्धालुओं को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने पहुँचाया सुरक्षित*

आज दिनाँक 22 सितंबर 2024 को प्रातः सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री केदारनाथ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई 02 व्यक्ति जो कल चौमासी से होते हुए श्री केदार की ओर आ रहे थे, अत्यधिक कोहरा लगने के कारण रास्ता भटक गए है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम एसआई भगत सिंह के हमराह प्रातः लगभग 05:00 बजे उक्त युवकों की खोजबीन हेतु चौमासी मार्ग की ओर रवाना हुई। भैरव मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर हथनी कॉल पर्वत के नीचे दोनों युवकों को सकुशल ढूंढ लिया गया। जिन्हें SDRF टीम द्वारा सकुशल श्री केदार लाया गया जहाँ टीम द्वारा उक्त दोनों युवकों को गर्म पानी इत्यादि पिलाया गया व उनके परिजनों से फोन द्वारा संपर्क कर युवकों की कुशलता बताई गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top