Big breaking :-हिमाचल के बकरीपालक का शव जालंधरी नदी से बरामद, दो हफ्ते पहले डूबकर हुए थे लापता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हिमाचल के बकरीपालक का शव जालंधरी नदी से बरामद, दो हफ्ते पहले डूबकर हुए थे लापता

हिमाचल के बकरीपालक का शव जालंधरी नदी से बरामद, दो हफ्ते पहले डूबकर हुए थे लापता

हर्षिल थाने से मिली सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और उफनती नदी से डोडरा गांव निवासी सोहन कुमार का शव निकाला।

क्यारकोटी बुग्याल ट्रैक पर जालंधरी नदी में बहे हिमाचल प्रदेश के एक बकरीपालक सोहन कुमार का शव एसडीआरएफ ने दो हफ्ते बाद बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जुलाई की शुरुआत में मोरी और हिमाचल प्रदेश के दो बकरीपालक जालंधरी नदी पार करते समय बह गए थे। खोज-बचाव अभियान के बावजूद उनका पता नहीं चला था।

मंगलवार को हर्षिल थाने से मिली सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और उफनती नदी से डोडरा गांव निवासी सोहन कुमार का शव निकाला। दो दिन के कठिन ट्रैक के बाद शव को हर्षिल लाया गया जहां शुक्रवार को परिजनों की सहमति से अंतिम संस्कार किया गया। दूसरे लापता बकरीपालक की तलाश अभी भी जारी है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top