Big breaking :-हल्द्वानी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सब जलकर ख़ाक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सब जलकर ख़ाक

हल्द्वानी में झोपड़ियों में लगी भीषण आग

 

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा अंतर्गत आने वाले चोरगलिया रोड चिराग अली शाह बाबा मज़ार क्षेत्र में मजदूरों की कई झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। आग इतनी विकराल थी, कि घरेलू सामान और झोपड़ी जलकर खाक हो गई।

 

घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई दरअसल शुक्रवार रात कुछ मज़दूरों की झुग्गी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा से कुछ ही देर में आग की लपटें एक झुग्गी से दूसरी और फिर कई झुग्गियां आग की लपटों में स्वाहा हो गई।

 

 

 

अग्निकांड में कई मजदूरों का घरेलू सामान, नकदी आग की भेंट चढ़ गए हैं। दमकल वाहनों कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सारी झोपड़ियां और सामान जलकर राखहो गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top