Big breaking :-लाडली केस…जनआक्रोश के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लाडली केस…जनआक्रोश के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका

लाडली केस…जनआक्रोश के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, दाखिल हुई पुनर्विचार याचिका

लाडली मामले में उत्तराखंड सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। जनाक्रोश के बाद उठाए गए इस कदम की पैरवी के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को नियुक्त किया गया है ताकि बच्ची को सर्वोच्च स्तर पर न्याय मिल सके।

आखिरकार पूरे प्रदेश में भड़के जनआक्रोश के बाद लाडली के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल हुई है। सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को ही पुनर्विचार याचिका दाखिल हो चुकी है। इस याचिका का प्रारूपण एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र आर्या ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया। इस मामले की पैरवी के लिए उत्तराखंड सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि सर्वोच्च स्तर पर नन्हीं परी को न्याय मिल सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top