Big breaking :-रुद्रप्रयाग, खाई में गिरे मजदूर को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुद्रप्रयाग, खाई में गिरे मजदूर को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

*जनपद रुद्रप्रयाग, खाई में गिरे मजदूर को SDRF टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल*

को सोनप्रयाग में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि त्रियुगीनारायण रोड पर कार्य के दौरान एक नेपाली मूल का मजदूर खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया कि *अर्जुन गिरी पुत्र मोतीराम, उम्र 20 वर्ष, नेपाली मूल, वर्तमान पता फाटा,* जो फाटा से त्रियुगीनारायण की ओर जा रहा था, त्रियुगीनारायण रोड पर स्वदेशइन होटल के पास सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी एवं वह अचेत अवस्था में था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फाटा के लिए भेजा गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top