Big breaking :-रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत

रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी की मौत हो गई।

रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी (32) पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी विंगर, उडामांडा, चमोली निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

साथी की सूचना पर गोपेश्वर थाने से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी (71) निवासी 1045 बी शक्तिनगर पोरिपरपाकम, 6 स्ट्रीट, आजीयम जिला चेन्नई तमिलनाडू की पीपलकोटी में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top