Big breaking :-राज्य के खिलाडियों के लिए कल है ऐतिहासिक दिन,आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र देखिए लिस्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राज्य के खिलाडियों के लिए कल है ऐतिहासिक दिन,आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र देखिए लिस्ट

 

 

 

*राज्य के खिलाडियों के लिए कल है ऐतिहासिक दिन,आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र*

*देहरादून*: कल मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या खेल नीति-2021 के अन्तर्गत राज्य के विशिष्ट खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न जॉब”के नियुक्ति पत्र दिए देंगे।इस अवसर पर खेल मंत्री ने समस्त खिलाडियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल व खिलाडियों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है।

 

 

 

साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है।राज्य सरकार ने खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।राज्य सरकार व खेल विभाग सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top