Big breaking :-यहाँ 24 घंटे बाद भी Income Tax की रेड जारी। कारोबारी का मकान सील - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ 24 घंटे बाद भी Income Tax की रेड जारी। कारोबारी का मकान सील

24 घंटे बाद भी Income Tax की रेड जारी। कारोबारी का मकान सील

उत्तराखंड। जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में इनकम टैक्स विभाग के द्वारा की गई छापा मार करवाई 25 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी जारी है।छापामार कार्रवाई का रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने विरोध किया तो वहीं व्यापारियों ने शुक्रवार को दोपहर तक बाजार बंद करके इनकम टैक्स विभाग के द्वारा की जा रही कार्यवाही के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।

 

व्यापारियों ने इनकम टैक्स के अधिकारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।इस दौरान रुद्रपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो के द्वारा गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट पर पहुंचकर टीम का विरोध किया और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गल्ला मंडी में नारंग फर्नीचर मार्ट के स्वामी गुलशन नारंग से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।इस दौरान विधायक ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर इनकम टैक्स के अधिकारियों से बातचीत की है.. किसी भी तरह से व्यापारियों को बेवजह परेशान न करने के लिए भी अधिकारियों से कहा है।

वहीं इनकम टैक्स की एक टीम के द्वारा काशीपुर रोड स्थित विनायक प्लाईवुड में पार्टनर सौरभ गाबा के एलाइंस स्थित घर पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम देने का प्रयास किया।

 

 

 

इस दौरान घर बंद मिला जिसके बाद टीम के द्वारा घर में परिजनों के न मिलने पर घर के सभी दरवाजों को सील करने की कार्रवाई की गयी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम के द्वारा कहा गया कि अगर बिना अधिकारियों से अनुमति लिए घर के गेट पर लगी सील को खोला जाएगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top