Big breaking :-महेंद्र भट्ट का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया, सांसद बनना तय, इस दिन हो जाएगी घोषणा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महेंद्र भट्ट का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया, सांसद बनना तय, इस दिन हो जाएगी घोषणा

-उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में नामांकन कराने वाले एकमात्र भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया। इसके साथ ही भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

 

इसकी घोषणा 20 फरवरी को नाम वापसी का समय बीतने के बाद की जाएगी।उत्तराखंड से रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के चुनाव में नामांकन कराने वाले एकमात्र भाजपा प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया। इसके साथ ही भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

 

इसकी घोषणा 20 फरवरी को नाम वापसी का समय बीतने के बाद की जाएगी।भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने गुरुवार को चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को विधानसभा भवन स्थित निर्वाचन कक्ष में इनकी जांच की गई। रिटर्निंग अधिकारी चंद्रमोहन गोस्वामी के अनुसार जांच में भट्ट का नामांकन पत्र सही पाए जाने के बाद निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई है।उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में 20 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय है। इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी होने पर भट्ट के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी

 

 

 

।राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। यही कारण है कि भाजपा के संख्या बल को देखते हुए विपक्ष ने राज्यसभा की इस सीट के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस चुनाव में विधायक ही मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top