Big breaking :-बयाणा गांव में युवक ने की पत्नी की हत्या, धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बयाणा गांव में युवक ने की पत्नी की हत्या, धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

बयाणा गांव में युवक ने की पत्नी की हत्या, धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में मिली वर्षा को वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिसे में कई वर्षों बाद हत्या का कोई मामला सामने आया है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

.पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बयाणा गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका देवर विष्णु घर पर मौजूद नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में मिली वर्षा को वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वर्षा के सिर पर गंभीर चोटों के निशान और गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।

थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से उसके पिता चत्तर सिंह पंवार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने वर्षा के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए मनेरी थाने में तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौहान नशे का आदी है और पहले भी वर्षा के साथ मारपीट कर चुका है। लगभग छह महीने पहले भी यह मामला मनेरी थाने में आया था। उस समय वर्षा अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके, नाल्ड गांव, चली गई थी। हालांकि जुलाई में हुए पंचायत चुनाव से ठीक पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था जिसके बाद वर्षा अपने ससुराल बयाणा वापस आ गई थी। सभी को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा।

वर्षा के पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि उनकी सात बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पांचवीं बेटी वर्षा की शादी दस साल पहले विष्णु से की थी। बीच में दोनों में विवाद हुआ था लेकिन पंचायत चुनाव से पहले उन्होंने बेटी को यह सोचकर वापस ससुराल भेजा था कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि डेढ़ महीने बाद ही उन्हें अपनी जवान बेटी का लहूलुहान शव देखना पड़ेगा।

वर्षा के दो मासूम बच्चे हैं जिनकी उम्र सात और छह साल है। वर्षा की मौत के बाद उनकी परवरिश की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी विष्णु चौहान की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top