Big breaking :-प्री-मानसून की बारिश से मई में दूसरी बार गिरा पारा, छह डिग्री आई कमी, गर्मी से मिली राहत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्री-मानसून की बारिश से मई में दूसरी बार गिरा पारा, छह डिग्री आई कमी, गर्मी से मिली राहत

प्री-मानसून की बारिश से मई में दूसरी बार गिरा पारा, छह डिग्री आई कमी, गर्मी से मिली राहत

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई में गर्मी से राहत दिलाई है। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। जबकि, दूसरी बार दून के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है।

यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि, कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। शनिवार के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top