Big breaking :-प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 156 पदों पर भर्ती का न विज्ञापन जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 156 पदों पर भर्ती का न विज्ञापन जारी

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 156 पदों पर भर्ती का न विज्ञापन जारी हो गया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड एक अप्रैल से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

 

 

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर के 53 (जनरल-29, एससी-24) और एसोसिएट प्रोफेसर के 103 (जनरल-59, एससी-33, ओबीसी-08, ईडब्ल्यूएस-03) पदों पर ये भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के शासनादेश के मुताबिक,

पर्वतीय क्षेत्र यानी अल्मोड़ा व श्रीनगर के लिए मेडिकल टीचर्स डेफिशिएंसी कंपेनसेटरी स्कीम के तहत 50 प्रतिशत भत्ता मिलेगा। विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक होंगे। आवेदन शुल्क भी 30 अप्रैल की शाम पांच बजे तक ही जमा हो सकेगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top