Big breaking :-निर्जला एकादशी पर स्नान के लिए पहुंचा था जम्मू-कश्मीर का यात्री, अचानक गंगा के तेज बहाव में बहा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-निर्जला एकादशी पर स्नान के लिए पहुंचा था जम्मू-कश्मीर का यात्री, अचानक गंगा के तेज बहाव में बहा

निर्जला एकादशी पर स्नान के लिए पहुंचा था जम्मू-कश्मीर का यात्री, अचानक गंगा के तेज बहाव में बहा

हरिद्वार गंगा में स्नान के दौरान अचानक एक यात्री तेज बहाव में बहने लगा। गनीमत रही कि हाथी पुल के पास लगी जंजीरों को उसने पकड़ लिया

निर्जला एकादशी पर हरिद्वार पहुंचे जम्मू-कश्मीर का यात्री गंगा में स्नान करते वक्त तेज बहाव में बहने लगा। गनीमत रही कि हाथी पुल के पास लगी जंजीरों को उसने पकड़ लिया और समय रहते आपदा राहत दल की टीम मौके पर पहुंच गई।

40वीं वाहिनी पीएसी की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से विशाल सिंह निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान करने हरिद्वार आया था। शुक्रवार दोपहर नहाते समय वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगे।

हाथी पुल के पास विशाल ने किसी तरह जंजीर पकड़ ली और लटक गया। चीख-पुकार सुनकर रेस्क्यू टीम के मुख्य आरक्षी रवि वालिया, आरक्षी नितेश नौटियाल, कर्ण सिंह, चित्र मोहन सिंह व दीपक कुमार ने यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आपदा राहत दल के सदस्य बिशन सिंह खड़का ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुछ ही मिनटों में युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल सुरक्षित और चिन्हित स्थानों पर ही गंगा स्नान करें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top