Big breaking :-निगम-निकायों में 11 % महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी, एक जनवरी से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-निगम-निकायों में 11 % महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी, एक जनवरी से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

निगम-निकायों में 11 % महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी, एक जनवरी से मिलेगा कर्मचारियों को लाभ

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। पांचवें व छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को एक जनवरी से बढ़े हुए महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।

निगम, निकायों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते का शासनादेश बुधवार को जारी हो गया। इस पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री व सचिव उद्योग का आभार जताया है।

जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी

इसी हिसाब से कर्मचारियों को एरियर का भुगतान भी होगा। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी, प्रदेश महामंत्री नंदलाल जोशी ने महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top