Big breaking :-नई शिक्षा नीति…अब हिंदी में भी MBA की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, जानिए कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम? - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नई शिक्षा नीति…अब हिंदी में भी MBA की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, जानिए कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?

नई शिक्षा नीति…अब हिंदी में भी MBA की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, जानिए कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?

छात्र अब हिंदी के साथ ही उड़िया भाषा में भी एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे। शीघ्र ही दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अब हिंदी में भी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम शुरू कर दिया है। यह कदम उन छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है जो अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना चाहते हैं। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषाओं में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में किया गया है।

इग्नू के क्षेत्रीय सेंटर देहरादून के निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने कहा कि विवि का उद्देश्य भाषा संबंधी बाधाओं को हटाकर विविध भाषाई पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों को उनकी पसंदीदा भाषा में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना है। इसी के तहत यह पहल की गई है। बताया कि छात्र अब हिंदी के साथ ही उड़िया भाषा में भी एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे।

शीघ्र ही दोनों भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा। दोनों भाषा में शुरू किए गए इस पाठ्यक्रम में वही गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली लागू होगी, जो अंग्रेजी पाठ्यक्रम में होती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी छात्रों को समान स्तर की शिक्षा मिले, चाहे वे किसी भी भाषा में पढ़ाई करें

कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?
डॉ. डिमरी ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और इग्नू के संयुक्त प्रयास से हिंदी और उड़िया में एमबीए पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें एआईसीटीई के एआई आधारित अनुवाद टूल अनुवादिनी की मदद से अंग्रेजी पाठ्यक्रम सामग्री का क्षेत्रीय भाषाओं में रूपांतरण किया गया।

यह पहल उन छात्रों के लिए है जो अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अब तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती, मलयालम, उर्दू और असमिया में भी एमबीए कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top