Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के इन IPS अधिकारियो का प्रमोशन, हुई DPC - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के इन IPS अधिकारियो का प्रमोशन, हुई DPC

 

आज दिनांक 22 नवंबर 2023 को उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई।

डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री स्वीटी अग्रवाल, श्री अरुण मोहन जोशी, श्री अनंत शंकर ताकवाले तथा श्री राजीव स्वरूप को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सुश्री स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री सुखबीर सिंह को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार तथा श्री धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि सभी पदोन्नति दिनांक 01 जनवरी 2024 से लागू होंगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top