Big breaking :-उत्तरकाशी- यमुनोत्री, गंगोत्री में साल की दूसरी बर्फबारी, काश्तकार भी हुए खुश - News Height
UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी- यमुनोत्री, गंगोत्री में साल की दूसरी बर्फबारी, काश्तकार भी हुए खुश

 

*उत्तरकाशी*- यमुनोत्री, गंगोत्री में साल की दूसरी बर्फबारी, काश्तकार भी हुए खुश

उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा धराली, जानकीचट्टी आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। आपको बता दे कि लंबे समय से जनपद में बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही थी

 

 

और देर शाम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से कहीं न कहीं फसलों के लिए यह बर्फबारी काफी लाभदायक मानी जा रही है। साथ ही निचले इलाकों में बारिश हो रही है। साथ ही मौसम विभाग ने जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने की सम्भवनाएँ जताई हुई थी,

 

जो सटीक साबित हुई वही पिछले लंबे समय से जनपद में बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड पड़ रही थि। आज ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को सूखी ठंड से निजात मिलेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top