Big breaking :-अर्ध नग्न डॉक्टरों के पार्टी पर गिरी गाज हुई कारवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अर्ध नग्न डॉक्टरों के पार्टी पर गिरी गाज हुई कारवाई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एक बार फिर अनुशासनहीनता की घटना को लेकर सुर्खियों में है। कॉलेज के पीजी हॉस्टल में शनिवार देर रात छात्रों द्वारा की गई अर्धनग्न पार्टी और डीजे की तेज आवाज पर डांस के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 01 छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है, जबकि अन्य छात्रों पर 05–05 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

प्राचार्य डॉ गीता जैन ने स्पष्ट कहा कि “मेडिकल कॉलेज कोई नाइट क्लब नहीं है। अनुशासन भंग करने वाले किसी भी छात्र को बख्शा नहीं जाएगा।” लिहाजा, पार्टी आयोजित करने वाले छात्र पर 10 हजार रुपए का जुर्माने लगाने के साथ ही हॉस्टल से निष्कासित किया गया है।

वायरल वीडियो ने खोली मेडिकल छात्रों की हरकतों की पोल
घटना 11 अक्टूबर की रात करीब दो बजे की है। देर रात हॉस्टल परिसर में डीजे की तेज आवाज, अर्धनग्न डांस और हुड़दंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिखा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो कुछ छात्रों ने विरोध और अभद्रता भी की।

शिकायत पर चीता पुलिस की टीम हॉस्टल पहुंची और पूछताछ के बाद कमरा नंबर 409 में चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिंग होते ही कुछ छात्रों ने आपा खो दिया और विवाद बढ़ गया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाना पड़ा।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
कॉलेज की जांच समिति ने फुटेज और बयानों के आधार पर पाया कि पार्टी में एक बाहरी व्यक्ति भी घुसा हुआ था, जो लगातार वीडियो बना रहा था। यही व्यक्ति न्यूरो सर्जन डॉ. अमित से बदतमीजी करते हुए उनका कॉलर पकड़ बैठा। समिति ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और सुरक्षा चूक करार दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top