Big breaking :-अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान

अंथवाल गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे ने ली दो सगे भाइयों की जान

अंथवाल गांव के पास कार हादसे ने ली दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।

घनसाली भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।

दोनों मृतक सगे भाई हैं। रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top