Big breaking :-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R Paatil से की मुलाक़ात, 7 जल विधुत परियोजनाओं क़ो लेकर की बात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C R Paatil से की मुलाक़ात, 7 जल विधुत परियोजनाओं क़ो लेकर की बात

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों से
”देवभूमि को ऊर्जा प्रदेश बनने का संकल्प हो रहा है साकार….
इकोलॉजी और इकोनोमी के समन्वय के साथ हो रहा उत्तराखण्ड का विकास !”

नई दिल्ली में हमारे उत्तराखंड के मुख्यसेवक माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री C R Paatil जी से भेंट कर कैबिनेट सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति की संस्तुतियों तथा राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में 647 मेगावाट क्षमता की 7 जल विद्युत परियोजनाओं के विषय में चर्चा की। जिसमें 5 पूर्व संस्तुत जल विद्युत परियोजनाओं और 2 अन्य परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

साथ ही धौलीगंगा नदी पर प्रस्तावित सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना (114 मेगावाट) पर भी चर्चा कर राज्य के व्यापक हित में इस परियोजना के लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्हें चारधाम यात्रा हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड में आमंत्रित किया। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी का सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु हृदय से आभार।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार गंगा सहित सभी नदियों की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारी नीति है कि इकोलॉजी और इकोनोमी के बीच संतुलन बनाते हुए राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जाए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top