Big breaking :-यहां स्विफ्ट गिरी खाई में, दो लोगों की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां स्विफ्ट गिरी खाई में, दो लोगों की मौत

यहां स्विफ्ट गिरी खाई में, दो लोगों की मौत

पौड़ी: पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर पयालगाँव के पास दर्दनाक हादसा,कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर मौत

पौड़ी गढ़वाल के देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पयाल गांव की सीमा के अंतर्गत एक स्विफ्ट डिजायर कार (नं. UK14 TA 1585) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष), निवासी पयाल गांव, और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के कारणों की जांच जारी है, जबकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को कारण माना जा रहा है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top