Big breaking :- देहरादून में यहां हुई युवक की हत्या, मच गई सनसनी - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :- देहरादून में यहां हुई युवक की हत्या, मच गई सनसनी

 

आज दिनांक 08/02/2024 को कोतवाली पटेल नगर को सूचना मिली की आईएसबीटी क्षेत्र में धारावाली के पास मंदिर के पीछे खाली प्लॉट में भरे बरसाती पानी में एक युवक का शव पड़ा है, उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर , घटना के संबंध में उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराया गया,

 

 

 

*घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई,* मौके पर मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र बाबूराम निवासी धारावाली, मोहब्बेवाला, पटेलनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्यवाही हेतु बुलाया गया, शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया है, प्रथमदृष्टया मृतक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

 

 

 

मृतक के संबंध में परिजनों से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त POP का कार्य करता था तथा दिनांक 07/02/24 की सुबह मजदूरी के कार्य से घर से गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top