Big breaking :-नव वर्ष से पहले फिर बदलेगा मौसम का मिजाज. होगी झमाझम बरसात.पडेंगी कड़ाके की ठंड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नव वर्ष से पहले फिर बदलेगा मौसम का मिजाज. होगी झमाझम बरसात.पडेंगी कड़ाके की ठंड

 

नव वर्ष से पहले फिर बदलेगा मौसम का मिजाज. होगी झमाझम बरसात.पडेंगी कड़ाके की ठंड ।।मौसम विभाग ने एक बार फिर तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा के छाए रहने की संभावना जताई है

 

 

 

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कम दृश्यता के चलते लोगों को परेशानी भी हो सकती है इस बीच नव वर्ष से पूर्व एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना है 30 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कही-कही बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है

 

 

 

जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड प्रारंभ हो जाएगी उधर उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी के बाद समूचे नीति घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वही अन्य जन पदों में अभी मौसम शुष्क रहने की भी बात मौसम विभाग कर रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top