Big breaking :-आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

 

*आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*01 दर्जन आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भेजी रिपोर्ट*

*आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों तथा अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए हैं निर्देश*

 

 

*आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ऐसे सभी आदतन अपराधी, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, उन्हें दून पुलिस द्वारा चिन्हित कर लगातार निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है :- एसएसपी देहरादून*

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों तथा आगामी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 आदतन अपराधियों, जिनके विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है तथा जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top