Big breaking :-देहरादून में रात भर से हो रही बारिश, आज उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में रात भर से हो रही बारिश, आज उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल गया है। गुरुवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे एक बार दोबारा ठंड लौट आई है। देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून. हरिद्वार. नैनीताल. टिहरी. पौड़ी. अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि को सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के सभी जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग में सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही इस बीच पिछले 24 घंटे में मसूरी में 20 .मोहकमपुर में 10 .करनपुर में 9 यूटीयू में 8.5 असरौरी में 8. यूकोस्ट में 7 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top