Big breaking :-नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम की उड़ गए सबके होश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम की उड़ गए सबके होश

नई नवेली दुल्हन का शातिर रूप: किया ऐसा काम की उड़ गए सबके होश, फिर सामने आया हैरान कर देने वाला सचशादी के बाद युवती 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई।देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा काम किया कि सबके होश उड़ गए।

 

 

 

शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये मांग की। आरोपी महिला और उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही तीन शादी की हैं और तीनों जगह ब्लैकमेल किया है।इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज सिंह निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता यादव पुत्री अशोक यादव निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी।

 

 

 

शादी के बाद अंकिता 15 दिन दून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया और कीमती सामान व गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने साथ रहने से मना कर दिया।अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता और उसके परिवार ने आठ लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता यादव और उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम हड़पता है। पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी दो शादी की है।आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले से जेल जा चुकी है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अंकिता यादव और उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top