Big breaking :-सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा

 

*सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार*

देहरादून,। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में दो हजार रुपए की वृद्धि करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी सदैव पूर्व सैनिकों एवं सैनिक कल्याण विभाग से जुड़े कार्मिकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ब्लॉक प्रतिनिधियों को आर्थिक सहयोग के साथ-साथ कार्य के प्रति और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु लगातार सार्थक कदम उठा रही है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top