Big breaking :-फूल डालने के साथ देहरी पर जागरूकता भी, फूल देई, वोट देई’ अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-फूल डालने के साथ देहरी पर जागरूकता भी, फूल देई, वोट देई’ अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी

 

फूल डालने के साथ देहरी पर जागरूकता भी*

*’फूल देई, वोट देई’ अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी*

देहरादून। उत्तराखंड की लोक परंपरा फूलदेई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा लोकपर्व फूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल की गई है।

इस पहल के तहत स्थापनीय बच्चे परंपरा निभाते हुए जहां घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत ‘फूल देई, वोट देई’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—”जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।”
SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। इस अभियान में बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश देना है कि जैसे ‘फूल देई’ में हर किसी की सहभागिता जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र के पर्व में वोट डालना भी सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह है। लोग बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार ‘फूल देई’ सिर्फ खुशहाली की दुआ लेकर नहीं आई, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश भी साथ लाई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top