Big breaking :-प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद धामी मंत्रिमंडल में इसी महीने हो सकता है विस्तार सुनिए क्या बोले दावेदार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद धामी मंत्रिमंडल में इसी महीने हो सकता है विस्तार सुनिए क्या बोले दावेदार

– प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद धामी मंत्रिमंडल में इसी महीने हो सकता है विस्तार।

— कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ के लोगों को लेकर दिए गए बयान के 25 दिन बाद आखिरकार रविवार को प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे पर जाने के बाद अब उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई है। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से पहले धामी कैबिनेट में चार मंत्री पद खाली चल रहे थे

 

 

और उनके इस्तीफा के बाद अब रिक्त पदों की संख्या 5 हो गई है जिस पर चर्चा है कि इस महीने के अंत में धामी मंत्रिमंडल में बड़ा विस्तार हो सकता है जिसको लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। चर्चा इस बात की भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से जिस तरह का लगाव है उसे लगता है कि तीसरी बार केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक बनी आशा नौटियाल को भी पार्टी मंत्री पद से नवाज सकती है वही उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल को बैलेंस बनाए रखने के लिए भी मंत्रिमंडल के में विस्तार किया जा सकता है जिसमें संभावना है की गढ़वाल के तीन और कुमाऊं के दो विधायकों को मंत्री पद दिया जाए। वही मंत्री पद मिलने को लेकर विधायकों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी संगठन जो जिम्मेदारी उन्हें देता है उसे वह बखूबी निभाते हैं और अगर उन पर संगठन भरोसा करता है तो नई जिम्मेदारी के लिए भी वह तैयार हैं।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top