Big breaking :-हल्‍द्वानी में कलसिया बैली ब्रिज के बाद अब सड़क किनारे लगे क्रश बैरियरों से नट-बोल्ट गायब, गश्त बढ़ाने की मांग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्‍द्वानी में कलसिया बैली ब्रिज के बाद अब सड़क किनारे लगे क्रश बैरियरों से नट-बोल्ट गायब, गश्त बढ़ाने की मांग

हल्‍द्वानी में कलसिया बैली ब्रिज के बाद अब सड़क किनारे लगे क्रश बैरियरों से नट-बोल्ट गायब, गश्त बढ़ाने की मांग
हल्द्वानी के काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर सड़क किनारे लगे क्रश बैरियरों से नट-बोल्ट गायब हो गए हैं। लोनिवि ने इसकी मरम्मत कराने और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। इससे पहले कलसिया नाले पर बने बैली ब्रिज से भी नट-बोल्ट चोरी हुए थे। सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

कलसिया नाले के ऊपर स्थित बैली ब्रिज के नट-बोल्ट गायब होने के बाद अब काठगोदाम से हैड़ाखान रोड पर भी ऐसा मामला सामने आया है। शिकायत के बाद लोनिवि की ओर से सड़क का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि कई जगहों पर सड़क किनारे लगे क्रश बैरियरों से नट-बोल्ट चोरी हो चुके हैं।
सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल मनोज पांडे के अनुसार जल्द मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा पुलिस से इस मार्ग पर गश्त बढ़ाने की मांग की है। काठगोदाम चौकी से पहले कलसिया नाले के ऊपर बनाए गए अस्थायी बैली ब्रिज के नट-बोल्ट चोरी होने का मामला मार्च में खासा सुर्खियों में रहा था।
क्योंकि, इस तरह के पुल में सुरक्षा के लिहाज से नट-बोल्ट को बेहद अहम माना जाता है। जिसके बाद कमिश्नर ने निरीक्षण कर एनएच अधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन अभी तक नट-बोल्ट चोरी होने के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया।

 

हीं, अब ऐसा ही मामला काठगोदाम से हैड़ाखान मार्ग पर भी देखने को मिला है। पर्वतीय मार्ग होने के कारण लोनिवि ने सड़क किनारे खाई की तरफ क्रश बैरियरों का जाल बना रखा है। ताकि वाहन अनियंत्रित होने पर खाई की ओर न गिरे। मगर अज्ञात लोगों ने बैरियरों के नट-बोल्ट ही गायब कर दिए। ऐसे में सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, मामले को लेकर एई मनोज पांडे ने बताया कि 70 से 140 बोल्ट गायब हुए हैं। संख्या का फाइनल आकलन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस को भी शिकायत की है। दूसरी तरफ समाजसेवी हेमंत गौनिया ने भी सीएम हेल्पलाइन नट-बोल्ट चोरी होने को लेकर शिकायत की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top