Big breaking :-एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

 

*एसएसपी दून के सख्त रवैये से यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही*

*सार्वजनिक मार्ग पर गलत दिशा में लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालक के विरूद्ध धारा 281 BNS के तहत दर्ज किया गया अभियोग*

*अभियुक्त के उक्त कृत्य से दूसरों के जीवन को खतरा उत्पन्न होने अथवा चोट लगने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही*

*सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश हेतु एसएसपी दून द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के दिये हैं निर्देश*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को सडक दुर्घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज गति एवं गलत दिशा मे वाहनों का संचालन कर यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये है।

जिसके अनुपालन में दिनांक- 05/02/2026 की रात्री थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान जोगीवाला चौक से कैलाश कट के पास विपरीत दिशा मे खतरनाक तरीके से आ रहे वाहन को रोककर वाहन चालक शक्ति शरण उपाध्याय पुत्र श्री निवास उपाध्याय निवासी जोगीवाला से रांग साइड में लापरवाही से वाहन चलाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को लोक मार्ग पर विपरीत दिशा में तेजी व खतरनाक तरीके से चलाते हुए स्वयं व आमजन के जीवन को खतरा पैदा करने, जिससे किसी व्यक्ति/आमजन को शारीरिक क्षति कारित होने अथवा गम्भीर सडक दुर्घटना घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा वाहन संख्या यू0के0-07-4 एएस-3270 को सीज करते हुए वाहन चालक के विरूद्व थाना नेहरू कालोनी पर पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 281 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण वाहन चालक :-*

शक्ति शरण उपाध्याय पुत्र श्रीनिवास उपाध्याय, निवासी जोगीवाला, देहरादून

*सीज वाहन*

यू0के0-07-एएस-3270

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top